फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विवाहिता की हत्या के प्रयास में पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विवाहिता की हत्या के प्रयास में पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या के प्रयास में पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मड़िहान। थाना क्षेत्र के दांती गांव के पास बाणसागर नहर स्थित मझवानी पुलिया के नीचे छह दिन पूर्व मंगलवार को अचेतावस्था में मिली महिला के मामले में लालगंज थाना में मामला दर्ज किया गया। क्षेत्र के कोलकम गांव निवासी भाई रविंद्र कुमार की शिकायत पर मड़िहान पुलिस ने उसके पति समेत छह के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि ग्रामीणों की सूचना पर घायल महिला को बरकछा पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया था। प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर महिला ने अपनी पहचान पहले राजगढ़ फिर लालगंज थाना क्षेत्र की रजगढ़वा गांव निवासीनी अनिल की पत्नी सावित्री देवी बताया था। छानबीन में पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला को किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। मड़िहान थाना क्षेत्र के दाती गांव के पास पुलिया के नीचे अचेतावस्था में खून से लतपथ महिला पड़ी होने की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पीड़िता का भाई ससुरालियों में पति अनिल कुमार, मुन्नू, पिंटू, बिंदू, बृजेश व जरदेई के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed