{"_id":"5c82b812bdec221431495ca2","slug":"81552070674-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह को लेकर पति पत्नी ने मारपीट, पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह को लेकर पति पत्नी ने मारपीट, पत्नी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। थाना क्षेत्र के ओडी गांव में शुक्रवार की शाम पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। इसमें पत्नी की मौत हो गई । सूचना पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका के मायके वालों को बुलाया गया।
विज्ञापन
ओडी गांव निवासी दंपती में शाम साढ़े चार बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों एक दूसरे से लड़ने लगे। आरोप है कि पति ने पत्नी को मुक्का मारा। उसके बाद धक्का देकर दूर करने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी रमिता कमरे में रखे तख्ते पर सिर के बल गिर गई। रमिता के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गयी। पति ने उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पति ने थोड़ी देर बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस रमिता के शव को थाने ले आई और उसके पति को गिरफ्तार में ले लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के मायका आरा, बिहार के लोगों को दी। समाचार लिखे जाने तक मायके के लोग नहीं पहुंच सके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।