{"_id":"5a91aa9a4f1c1bbd218b4ef9","slug":"81519495834-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दारोगा एवं पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी दारोगा एवं पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। इलाहाबाद के एक अधिवक्ता की पत्नी के साथ दरोगा एवं कुछ पुलिस कर्मियों की ओर से की गई बदसलूकी के मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। कहा कि जांच के बाद वह रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को देंगे जिसके आधार पर दोषी पाए गए पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी। उधर, शनिवार की सुबह विंध्याचल मंदिर पर पुलिसकर्मी काफी शांत नजर आए। पुलिसकर्मी मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों के साथ विनम्रता से पेश आ रहे थे।
इलाहाबाद जनपद के एक अधिवक्ता अपने भतीजे का उपनयन संस्कार कराने के लिए शुक्रवार को परिवार के साथ विंध्याचल आए थे। उपनयन के बाद रिश्तेदारों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके के बाद होटल में चले गए। इसी बीच अधिवक्ता अपनी पत्नी के साथ मां का दर्शन पूजन करने पहुंचे। दोनों ने एक साथ मां का दर्शन पूजन किया। आरोप है कि मंदिर से बाहर निकलते समय वहां मौजूद एक सिपाही ने अधिवक्ता की पत्नी की गलत नीयत से बाह पकड़कर खींचने लगा। जिसका विरोध किया तो वहां मौजूद एक दारोगा व कुछ सिपाही पहुंचे और अधिवक्ता को मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया। घटना से क्षुब्ध हुए अधिवक्ता की पत्नी ने आरोपी दारोगा व कुछ पुलिस कर्मियों के विरुद्घ विंध्याचल थाने में तहरीर दी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने घटना की जांच एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय को सौंपी। एएसपी ने आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामले में अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।