फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गलाघोटकर शिक्षक की हत्या, बैगन के खेत में फेंका शव ं

गलाघोटकर शिक्षक की हत्या, बैगन के खेत में फेंका शव ं

Sun, 18 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गलाघोटकर शिक्षक की हत्या, बैगन के खेत में फेंका शव ं
विज्ञापन

अहरौरा। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव स्थित एक बैंगन के खेत में रविवार की सुबह एक निजी स्कूल के अध्यापक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान अजय कुमार (30) मानिकपुर के रूप में हुई। पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आपरेशन केपी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतक के पिता रामराज ने बताया कि शनिवार की देर रात अजय अपने भाई के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। रात में कब वह कमरे से गायब हो गया, इस बारे में किसी को पता नहीं है। सुबह कमरे में नहीं मिला तो सभी ने सोचा कि टहलने गया होगा। सुबह करीब छह बजे गांव के ग्रामीणों ने सूचना दिया कि घर से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बैंगन के खेत में एक युवक की लाश पड़ी है। जो देखने से अजय लग रहा है। मामले की जानकारी होते ही सभी भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे और लाश को देखा तो अजय ही था। बताया कि किसी तार से उसका गला घोंट कर हत्या की गई है। अजय तीन साल पूर्व एमएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका था। इन दिनों वह क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाता था। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता ने बताया कि उसका किसी से रंजिश नहीं थी। किसने उसकी हत्या की और क्यों की इसके बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा। वह काफी हंसमुख स्वभाव का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed