फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक से कुचलकर चाचा भतीजे की मौत

ट्रक से कुचलकर चाचा भतीजे की मौत

Thu, 17 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर चाचा भतीजे की मौत
चील्ह। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरजागिर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की दोपहर ढ़ाई बजे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार चाचा, भतीजे की मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से नाराज परिजन मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों के साथ मिर्जापुर-औराई मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम किए जाने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर आशुुतोष दूबे और सीओ सदर हितेंद्र कृष्ण ने उनको सरकारी सहायता प्रदान करने का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चील्ह थाना के चंदेल डढ़िया गांव के बेलवरिया का पुरा निवासी तेजई (70) अपने बेटे नन्हकू (25), पोता अनुज सात वर्ष के साथ बाइक से पुरजागिर बाजार इलाज के लिये जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही बाइक सवार तीनों लोग चील्ह के पुरजागिर गांव स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि मिर्जापुर से ओवरलोड बालू लादकर औराई जा रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे तीनों ट्रक के सामने बाइक लेकर गिर पड़े। पहिए के नीचे आने कारण बेटे नन्हकू और पोते अनुज पुत्र किट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दादा तेजई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने चालक के विरुद्घ तत्काल मुकदमा दर्ज करने एवं परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। दो बजे से पांच बजे तक मिर्जापुर-औराई मार्ग जाम किए जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की खबर लगते ही पहुंची चील्ह पुलिस ने लोगों समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। ग्रामीणें के आक्रोश को देख पुलिस ने मामले से एसडीएम सदर और सीओ सदर को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। लेकिन ग्रामीण आधे घंटे के बाद करीब साढ़े पांच बजे दोबारा चालक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम को छह बजे समाप्त कराया।
विज्ञापन

00000
परिवार में मचा कोहराम
हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक नन्हकू की पत्नी सुषमा और परिवार के लोगों का रो -रो कर बुरा हाल है। मृतक नन्हकू गांव में ही अंडा की दुकान चलाता था। उसको दो माह का एक लड़का व तीन साल की एक लड़की है। अनुज कक्षा दो का छात्र था। वह रामपुर के स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
परेशान रहे राहगीर
चील्ह के पुरजागिर गांव के पास बुधवार की दोपहर ढाई बजे हुए हादसे के दौरान ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किए जाने से छात्र-छात्राओं केे परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम होने से बच्चे भूखे -प्यासे रहने को विवश रहे। शाम करीब पांच बजे जब जाम समाप्त हुआ तो बच्चे जाम से अपने घर के लिए रवाना हुए।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed