फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रेमिका के घर आया प्रेमी जेवरात व अन्य सामान लेकर चंपत

प्रेमिका के घर आया प्रेमी जेवरात व अन्य सामान लेकर चंपत

Sat, 31 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के घर आया प्रेमी जेवरात व अन्य सामान लेकर चंपत
अदलहाट। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक विवाहिता के घर गुरुवार की रात आया उसका प्रेमी उसे चकमा देते हुए उसका जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गया। यहीं नहीं उसके मोबाइल से अपना नंबर भी हटा दिया। जानकारी होने विवाहिता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध शुक्रवार की देर रात थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति की पुत्री क्षेत्र के आदर्श पीजी कालेज कोलना में बीए की छात्रा है। उसका विवाह दो वर्ष पूर्व चुनार थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुआ था। पढ़ाई के दौरान छात्रा की शिवराजपुर गांव निवासी एक युवक से जान पहचान हो गई। गुरुवार की रात छात्रा ने उसे फोन कर घर बुलाया। भोर में वह छात्रा को चकमा देते हुए उसके जेवरात व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। सुबह जानकारी हुई तो वह परेशान हो गई। परेशानी देख परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आप बीती सुनाई। जानकारी होते ही परिजन मामले की शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो वह गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी युवक नहीं मिला तो छात्रा के पिता ने अदलहाट थाने में आरोपी के विरुद्घ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed