फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शराब की दुकान में घुस कर हजारों की चोरी

शराब की दुकान में घुस कर हजारों की चोरी

Thu, 07 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान में घुस कर हजारों की चोरी
चोरों ने बुधवार की देर रात बाजार स्थित देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकान से 50 हजार रुपये नगद एवं शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी हुई। हालांकि मुकदमा अभी दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बाजार में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकान का संचालन एक दुकान से ही किया जाता है । दुकान के सेल्समैन दुकान को बंद कर चले गए। देर-रात चोर छत के सहारे नीचे उतरे और काउंटर में रखे 50 हजार रुपये और कई पेटी शराब गायब कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी हुई । दुकान के संचालक मनोज कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल करने के बाद सेल्समैन को पूछताछ के बहाने बुला कर बैठा लिया। फिर मामले को रफा-दफा करने के लिए वादी पर दबाव बना रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले पसही में पैथालॉजी संचालक से लूट हुई। इसी तरह मुरेराडीह में भी लूट का खुलासा नहीं हुआ। सभी मामलों को ठंडे बस्ते डाल दिया जा रहा है। चोरी का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। एक सप्ताह के अंदर तीसरी बड़ी घटना घटी, लेकिन पुलिस एक मामले का भी खुलासा नही कर सकी। उधर पुलिस का दावा है कि बाजार में पुलिस की पिकेट के साथ होमगार्ड भी गश्त करते हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लगातार चोर घरों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed