फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पिकनिक मनाने को गए युवक का शव जल कुंड में मिला

पिकनिक मनाने को गए युवक का शव जल कुंड में मिला

Mon, 10 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पिकनिक मनाने को गए युवक का शव जल कुंड में मिला
विज्ञापन

चुनार। अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को सिद्धनाथ की दरी पिकनिक मनाने गया युवक का शव रविवार को दरी के नीचे बहने वाली पहाड़ी नदी से पुलिस ने बरामद किया। युवक की मां ने शनिवार को अपने पुत्र के लापता होने की सूचना पुलिस को लिखित रूप से दिया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क जाम भी किया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस साथ गए एक दोस्त से पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजन युवक के मौत पर मुआवजा की मांग करते हुए कचहरी-स्टेशन मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासन के अफसरों ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त करा दिया। बताया गया कि कोतवाली इलाके के चकईपुर मोहाना निवासनी युवक की मां तेतरी देवी पत्नी स्वर्गीय शिवव्रत ने पुलिस को सूचना दिया था कि उनका पुत्र रिंकू 24 वर्ष अपने पांच-सात दोस्तों के साथ शुक्रवार को सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने गया था। दोस्त तो वापस आ गए, लेकिन उनका पुत्र अभी तक घर नहीं लौटा है, जिस पर पुलिस ने उनकी तलाश सिद्धनाथ दरी के आस पास शुरू कर दिया। रविवार को बहने वाली पहाड़ी नदी में उतराया हुआ युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दिया। जिसकी पहचान लापता युवक के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed