फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नदी में उतराया मिला अधेड़ का शव

नदी में उतराया मिला अधेड़ का शव

Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नदी में उतराया मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

हलिया। हथेड़ा गांव के पास अदवा नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई । नदी में शव होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । सूचना पर पहुंची हलिया पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

मंगलवार को सुबह हथेड़ा गांव के लोग अदवा नदी के किनारे शौच के लिए गए थे । उसी दौरान लोगों ने देखा कि नदी के पानी में एक शव उतराया हुआ है। शौच से वापस लौटे लोगों ने यह सूचना गांव वालों को दी । कुछ देर में ही शव को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक किसी ने नदी में शव दिखाई देने की सूचना हलिया पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की सहयोग से नदी में उतराए शव को बाहर निकलवाया । शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने काफी देर तक लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई । उसकी उम्र 55 वर्ष के करीब है । वह शरीर पर केवल एक चड्ढी थी। थानाध्यक्ष हलिया बृजेश सिंह ने बताया कि लोगों के मुताबिक वह विक्षिप्त था और कई दिनों से इलाके में घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed