फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ड्यूटी पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आया रेलकर्मी

ड्यूटी पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आया रेलकर्मी

Mon, 04 Mar 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आया रेलकर्मी
जिगना। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम चडेरुचौकठा कोठ, बूढेनाथ मंदिर के पास डाउन लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से घायल रेल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि मिर्जापुर स्टेशन आरक्षण केंद्र में नियुक्त गया प्रसाद बिंद 55 वर्ष पुत्र स्व. रामचरन बिंद निवासी राजमन बघौरा थाना जिगना प्रतिदिन की भांति रविवार को घर से ड्यूटी के लिए निकले थे।
विज्ञापन

घर से निकल वे जिगना स्टेशन की तरफ पटरी के किनारे पैदल जा रहे थे कि चडेरुचौकठा, बूढेनाथ मंदिर के पास डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। रेलकर्मियों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान गया प्रसाद की मौत हो गई। मृतक मिर्जापुर स्टेशन पर आरक्षण केंद्र में लिपिक थे। परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed