फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भागे बदमाश

पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भागे बदमाश

Sun, 10 Feb 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भागे बदमाश
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत विजयपुर गांव के मजरा दादर कला पहाड़ी पर शनिवार को पुलिस को देखते ही अज्ञात बदमाश ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग निकले। गैपुरा पुलिस बरामद ट्राली को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गैपुरा पुलिस चौकी प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की सूचना पर गैपुरा पुलिस जब दादर कला में रामराज पाल के डेरा के पास पहुंची तो ट्राली की पेंटिंग कर रहे तीन की संख्या में बदमाश पुलिस को देख जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस ट्राली को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। दादर कला में एक ट्राली को लाकर कुछ बदमाश पेंट कर रहे थे कि किसी ने गैपुरा पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही पेंट कर रहे कथित बदमाश भाग निकले। कुछ लोग तो यह भी कहते सुने गए कि इस जगह और ट्राली पहले भी रंगाई करके बेची गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed