{"_id":"5aeb4ccd4f1c1b56098b7ee4","slug":"61525370061-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियों में लगी गोली मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियों में लगी गोली मचा हड़कंप
Updated Thu, 03 May 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से चटका वाहन का शीशा
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपटटी मोहल्ला के पास गुरुवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जबकि कचहरी से पुलिस लाइन की ओर जा रही एक स्कार्पियों के पीछे किसी ने गोली मार दी। चालक ने तत्काल गाड़ी रोककर देखा तो आगे पीछे कोई नहीं था। मौके पर पहुुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई
चुनार के गांगपुर निवासी अमरनाथ मछली का ठेकेदार है। गुरुवार को रजिस्ट्ररी आफिस मिर्जापुर में जमीन की रजिस्ट्री कराने आया था। दोपहर एक बजे कचहरी से विंध्याचल निवासी अपने एक दोस्त के साथ पुलिस लाइन की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी ने एयरगन से स्कार्पियों के पीछे फायर कर दिया। इससे उनको लगा कि किसी ने गोली मार दी है।