{"_id":"5acfa3dc4f1c1b483d8b4cf1","slug":"61523557340-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपापुल जोपा से छलांग लगाने वाली किशोरी गंगा में डूबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीपापुल जोपा से छलांग लगाने वाली किशोरी गंगा में डूबी
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद बिलखती महिलाएं
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के जोपा पीपापुल से गंगा में छलांग लगाने वाली किशोरी की मौत हो गई। किशोरी ने गुरुवार की दोपहर नहाने के लिए पीपा पुल से गंगा छलांग लगाई थी और गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। पांच घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों से किशोरी का शव निकाला।
जोपा गांव निवासी शिवशंकर माझी मछली पकड़ने का काम करता है। वह गुरुवार को भी मछली पकड़ने गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसकी लड़की आरती (15) अपनी बहन ज्योति के साथ पिता शिवशंकर को खाना देने गई थी। इसी दौरान आरती ने नहाने के लिए जोपा पीपापुल से गंगा में छलांग लगा दी। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ में मौजूद उसकी छोटी ज्योति ने आरती को डूबते देख शोर मचाने लगी। शोरगुल सुनकर पास में मछली मार रहा पिता दौड़कर पहुंचा लेकिन तबतक आरती पानी के अंदर समा चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके साथ पिता ने खुद अन्य नाविकों के साथ मिलकर जाल डालकर खोजबीन शुरू कर दी। करीब पांच घंटे बाद घटना स्थल से थोड़ी दूर पर शव बरामद हो गया। घटना से जोपा पीपापुल पर पांच घंटे तक जाम लगा रहा।