{"_id":"5a8c67694f1c1b9f268bb36a","slug":"61519150953-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी एवं आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों को खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी एवं आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों को खंगाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जांच करती जीआरपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। वाराणसी में हुई विस्फोट की घटना को देखते हुए जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलववार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर सघन जांच की। तीनों प्लेटफार्मों पर यात्रियों के बैग की जांच की गई। इसके अलावा ट्रेनों में जांच की गई।
सीओ जीआरपी मोनिका चड्ढा ने बताया कि वाराणसी में बम विस्फोट की घटना हुई थी। इसको देखते हुए मिर्जापुर जीआरपी थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार की दोपहर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन को खंगाला गया। एक एक स्थानों पर चेकिंग कर स्टेशन पर आए हुए यात्रियों के सामानों को चेक किया गया। आने जाने वाली ट्रेनों के बोगियों को खंगालते हुए संदिग्धों की तलाश की गई। इस दौरान यात्रियों को जागरूक किया गया कि कही भी कोई संदिग्ध सामान दिखे या कोई ऐसा व्यक्ति दिखता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते घटनाओं को टाला जा सके। करीब एक घंटे तक चले चेकिंग अभियान के दौरान पूरे परिसर को खंगाला गया। चेकिंग के दौरान सबइंस्पेक्टर दीनानाथ यादव, आरपीएफ के कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।