फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जमीनी और लेनदेन को लेकर चली लाठिया, छह घायल

जमीनी और लेनदेन को लेकर चली लाठिया, छह घायल

Sun, 11 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जमीनी और लेनदेन को लेकर चली लाठिया, छह घायल
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चितावनपुर और अर्जुनपुर गांव में शनिवार की रात जमीन और लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

चितावनपुर गांव निवासी भाई लाल और देवी प्रसाद के बीच शनिवार की रात रास्ते को लेकर विवाद हो गया। देवी प्रसाद का आरोप है कि भाईलाल उसके रास्ते को बंद रहा था। जिसका विरोध जताया गया तो अपने परिवार के साथ घर पर चढ़ आया और लाठी डंडा से सभी को पीटने लगा। जिसमें देवी प्रसाद, उसकी पत्नी धनसेरा, बेटा बनवारी, बहू सविता, बड़ी बहू सरिता घायल हो गई। इसी प्रकार अर्जुनुपर गांव निवासी मूलचंद्र ने गांव के एक व्यक्ति से कुछ सामान खरीदा था जिसका दो हजार रुपया बकाया था। इसको लेकर आए दिन दोनों पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। मूलचंद्र ने कहा कि जब उसके पास पैसा होगा तो वह दे देगा। फिर भी आरोपी नहीं मान रहे थे। शनिवार को मूलचंद्र का बेटा एएस जुबिली इंटर कालेज रमईपटटी से पढ़कर घर जा रहा था कि अर्जुनपुर नहर के पास पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने लाठी डंडा से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed