फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रेन से कटकर एक महिला समेत दो की मौत

ट्रेन से कटकर एक महिला समेत दो की मौत

Mon, 02 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर एक महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल के भटवेरा व जिगना के गोसीपुर गांव के पास शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक वृद्घ महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र जटा शंकर विश्वकर्मा (24) शुक्रवार की शाम करीब साढ़े बजे साइकल से जिगना चौराहा किसी दोस्त से मिलने की बात कह कर घर से निकला था। थोड़ी ही देर बाद सूचना मिला कि अजय कुमार की गांव के सामने अप रेलवे लाइन पर स्पेशल ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। घटना की खबर लगते ही परिवार मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोष्टमार्टम हेतु भेज दिया। दूसरी घटना शुक्रवार की देर रात विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के पास अप लाइन पर ही माधुरी देवी पत्नी चोरई 70 वर्ष निवासी रामपुर नेवढ़िया की किसी ट्रेन से कटने से मौत हो गई। मृतका दिमागी रूप से परेशान चल रही थी। सूचना पर पहुंची गैपुरा पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


रविवार की सुबह तक नहीं हो पाई थी पहचान
कैलहट। चुनार थाने परसोधा रेलवे क्रासिंग के समीप डाउन लाइन पर खंभा न. 692 20/18 के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। वह काले रंग का पैंट, गुलाबी शर्ट और सफेद बनियान पहने हुए है। उम्र लगभग 36 वर्ष है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed