{"_id":"596a639a4f1c1b44458b4885","slug":"61500144538-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार बोल्टेज करेंट की चपैट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 हजार बोल्टेज करेंट की चपैट में आने से मजदूर की मौत
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के खैरा चौराहे पर बिल्डिंग मटेरियल की दूकान पर ट्रक से बालू गिराते समय एक मजदूर 11 हजार बोल्ट करेंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर वाहन चालक बगैर किसी को सूचना दिए मजदूर के शव को लेकर चला गया।
डखैरा स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दूकान पर शनिवार की शाम चार बजे एक ट्रक बालू गिराने आया था। चालक दूकान के बाहर ट्रक खड़ाकर मजदूरों से बालू गिरवा रहा था कि इसी दौरान ट्रक के ऊपर से गए 11 हजार बोल्टेज तार की चपेट में बिहार निवासी एक मजदूर आकर झुलसने लगा। मजदूर को झुलसते देख वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में बिजली कटवाकर उसे कछवां स्थित क्रिश्चियन चिकित्सालय ले गए। देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।