फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। पड़री क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम के बाद हलिया थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में पनाह लिए डकैतों की मुखवीर सूचना पर हलिया थाना प्रभारी वृजेश सिंह ने शुक्रवार की रात घेराबंदी कर उनको पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान चार बदमाश पुलिस का चकमा देकर भागने में सफल रहे जबकि मनोज पुत्र दाता राम निवासी हथेडा को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

हलिया पुलिस ने बताया कि मुखबिर से शुक्रवार की रात सूचना दिया कि हलिया थाना अंतर्गत हथेड़ा गांव निवासी मनोज मिश्र सहित पांच बदमाश भोजन कर रहे थे। जानकारी होते ही पुलिस वहां पहुंचकर घेराबंदी शुरू किया तो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी फायर करते हुए मनोज मिश्र को दबोच लिया जबकि महिलाओं के सामने आने पर चार बदमाश भागने में सफल रहे। मनोज के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed