{"_id":"5c797b15bdec2237d601511a","slug":"51551465237-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन सेंचुरी क्षेत्र में लकड़ी लेकर आ रहे युवक से पूछताछ करना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन सेंचुरी क्षेत्र में लकड़ी लेकर आ रहे युवक से पूछताछ करना पड़ा महंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। गुरुवार की शाम वन सेंचुरी क्षेत्र में लकड़ी लेकर आ रहे एक व्यक्ति को तैनात एक वन रक्षक ने पूछताछ के दौरान तमाचा जड़ दिया। सूचना पर पहुंची गांव व घर की महिलाओं ने वन रक्षक की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
भटवारी गांव निवासी श्याम बहादुर मौर्य जंगल से सूखी लकड़ियां लेकर घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बड़ौही मोड़ पर पहुंचा कि तैनात वन रक्षक ने लकड़ी के संबंध में पूछताछ करने कि बजाय उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर वन रक्षक ने युवक को तमाचा जड़ दिया। इससे नाराज श्याम बहादुर ने घर व परिवार वालों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही उसका बड़ा भाई बहादुर और उसके साथ गांव व घर की दर्जनों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने वन रक्षक को चप्पल व लात, घूंसे से जमकर धुनाई कर दी। मामला गंभीर होते देख ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। चौकी इंचार्ज मतवार अभय नाथ यादव और कांस्टेबल अंकित मिश्र ने घायल वन रक्षक का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में कराया। चौकी इंचार्ज अभय नाथ यादव ने बताया कि किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।