फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बाइक के धक्के से साइकल सवार वृद्ध की मौत

बाइक के धक्के से साइकल सवार वृद्ध की मौत

Sun, 07 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाइक के धक्के से साइकल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन

अहरौरा। साइकिल से घर वापस लौट रहे वृद्ध को शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार ने इमलियाचट्टी पुलिस चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर धक्का मार दिया। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी ले गई। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने वृद्ध की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। एंबुलेंस की मदद से घायल को वाराणसी इलाज के लिए लेकर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अदलहाट थाना क्षेत्र के पौनी बैरियर निवासी खटाई पुत्र रघुनाथ 62 वर्ष शुक्रवार की देर शाम इमलियाचट्टी में घरेलू सामान खरीदने आया था। सामान खरीदकर वह अपनी साइकिल से घर को लौट रहा था। जैसे ही वृद्ध पुलिस चौकी के थोड़ा सा आगे बढ़े कि तभी सामने से आ रहा बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में वृद्ध को सीएचसी लाया गया जहां उसे एंबुलेंस की मदद से वाराणसी ले जाया गया। हादसे में चोट ज्यादा लगने की वजह से इलाज के अभाव में वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के पुत्र सूरज की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दिलीप कुमार जायसवाल पुत्र राजकुमार निवासी हेतिमपुर, चकिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन






बाइक के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed