{"_id":"5a1f00e44f1c1b72548c04bb","slug":"51511981284-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बेटी के साथ गैंगरेप, भसुर भजीते दामाद समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां बेटी के साथ गैंगरेप, भसुर भजीते दामाद समेत चार पर मुकदमा
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने रिश्तों की सारी हदें पार करते हुए अपने बेटे और दामाद के साथ मिल कर अपने ही भाई की लड़की एवं पत्नी के साथ गैंगरेप किया। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने पर उन्होंने जमालपुर पुलिस को तत्काल आरोपियों के विरुद्घ मुदकमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराने को कहा।
जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी पुत्री पढ़ने के लिए विद्यालय जाती है तो उसके जेठ का लड़का आए दिन उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है। कई बार जेठ से शिकायत कर बेटे को मना करने के लिए कहा लेकिन जेठ ने कुछ नहीं किया। मामले की शिकायत जमालपुर पुलिस से भी की गई लेकिन उसने कार्रवाई नहीं की। 22 नवंबर बुधवार सुबह करीब आठ पुत्री के साथ शौच के लिए सिवान की ओर जा रही थी कि रास्ते में पहले से बैठे दो लोग पुत्री को जबरन उठा ले गए और उसका कपड़ा फाड़ते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। सौ नंबर पुलिस को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया। 23 नवंबर की रात चार लोग हथियार के साथ मकान के पीछे से घर में घुस गए और मारने पीटने लगे। विरोध जताने पर मर्यादा की सारी हदें पाकर हुए आरोपी ने अपने दो पुत्रों व दामाद से साथ मिल कर सभी को पकड़ लिया। दामाद रंगीले ने पुत्री के साथ तथा भसुर ने मेरे साथ दुष्कर्म करके इज्जत को तार तार कर दिया। घटना की तहरीर जमालपुर थाने में दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। घटना के करीब पांच दिन बाद 28 नवंबर को पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारो को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जानकारी होते ही एसपी ने जमालपुर थानाध्यक्ष को तत्काल आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलि ने तहरीर के आधार पर आरोपी भसुर मनोहर, उसके पुत्र सोनू, सुनील तथा दामाद रंगीले के विरुद्घ दुराचार समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।