फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   युवक पर तीन लोगों ने चाकू से किया हमला

युवक पर तीन लोगों ने चाकू से किया हमला

Mon, 21 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
युवक पर तीन लोगों ने चाकू से किया हमला

विज्ञापन
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के दरगाह शरीफ इलाके में शनिवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर उसे सीएचसी चुनार में भर्ती कराया गया। घायल ने मोहल्ले के तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरगाह शरीफ मोहल्ला निवासी राधेश्याम यादव पुत्र रामविलास यादव शनिवार की रात बाजार से घर जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के तीन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से उसके ऊपर हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोरगुल करने पर पहुंचे परिवार के लोग उसे आनन फानन में सीएचसी चुनार ले गए। उधर पुलिस की माने तो दोनों के बीच आशनाई को लेकर कुछ विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों ने सुलझ समझौता कर लिया था, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed