फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पूर्व स्टेशन अधीक्षक के बेटे पर जान लेवा हमला

पूर्व स्टेशन अधीक्षक के बेटे पर जान लेवा हमला

Sat, 10 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व स्टेशन अधीक्षक के बेटे पर जान लेवा हमला

विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व स्टेशन अधीक्षक विंध्याचल के बेटे पर शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल होने पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना के बाद परिवार के लोग घायल युवक को जिला चिकित्सालय ले गए। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कटरा कोतवाली के मुहल्ला भसैहिया टोला में गत दो दिन पूर्व हिडोला माता की झांकी दस बजे रात पहुंची तो मुहल्ले वालों ने दर्शन पूजन करना शुरू कर दिया। इसी दौरान राघवेंद्र भारती (23) भी दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचा। वह दर्शन पूजन कर रहा था इसी दौरान पीछे से पहुंचे कुछ लोगों ने उसके ऊपर हमला बोलकर मारने पीटने लगे। शोरगुल होने पर मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। जानकारी होने पर आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के पिता ने की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रविन्द्र जायसवाल, राकेश जायसवाल, जगदीश जायसवाल, मुन्नू जायसवाल, अन्नू जायसवाल व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed