फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शौच जा रहे बालक को स्कार्पियो सवार युवकों ने उठाया

शौच जा रहे बालक को स्कार्पियो सवार युवकों ने उठाया

Mon, 22 Apr 2019 10:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
शौच जा रहे बालक को स्कार्पियो सवार युवकों ने उठाया
demo pic
अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्लोकुंड के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सफेद स्कार्पियो सवार युवकों ने शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे शौच जा रहे बालक अभिषेक (13) पुत्र जय सिंह को गला दबाकर जबर्दस्ती गाड़ी में बैठाकर वाराणसी की ओर भागने लगे। जब अपहरण कर्ताओं ने अदलहाट में बने टोल टैक्स से पर्ची कटाई उस वक्त अपहृत बालक अभिषेक हल्की निद्रा में था।
विज्ञापन


अपहरणकर्ता बेफिक्र होकर बालक को लेकर बनारस की बढ़ते चले जा रहे थे। आगे जाकर राम नगर चौराहे पर वे चाय पीने लगे, इसी दौरान अपहृत बालक मौका देखकर वाहन से कूदकर भाग निकला और अपने मामा के यहां जा पहुंचा। इस संबंध में बालक के परिजनों ने रविवार को थाना में तहरीर दी।
विज्ञापन


मामा के यहां पहुंचकर अपहृत बालक ने पूरा वाकया अपने मामा और परिवार के लोगों को बताया तो सबके होश उड़ गए। घटना के दूसरे दिन रविवार को बालक के परिजन अहरौरा थाने पर पहुंच पूरे घटनाक्रम की जानकारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को दी। थानाध्यक्ष ने मामले को संज्ञान में लेकर अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गए। वही टोल टैक्स समेत रामनगर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपहरणकर्ताओं की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed