फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पलटे ट्रक के नीचे दबकर एक वृद्घ की मौत

पलटे ट्रक के नीचे दबकर एक वृद्घ की मौत

Mon, 29 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पलटे ट्रक के नीचे दबकर एक वृद्घ की मौत
चील्ह। औराई चील्ह मार्ग के पुराने बाड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक के नीचे दबकर मृत हुए अज्ञात वृद्घ का बरामद होने पर चील्ह थाने में तैनात एक होमगार्ड शव को किसी वाहन में लादकर ले जाने की बजाय उसे कंबल में लपेटकर घसीटते हुए ले गया। यह देख सभी दंग रह गए। मनवता की हद को पार कर चुके इस होमगार्ड को किसी ने यह सुझाव नहीं दिया कि वह लाश को घसीटते हुए ले जाने की बजाय वाहन में लादकर ले जाए।
विज्ञापन

बता दें कि चील्ह थाना क्षेत्र के पुराने बाड़ा में शुक्रवार की रात चील्ह औराई मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। दुर्घटना में गोपीगंज की तरफ से विंध्याचल ड्यूटी पर जा रहा बाईक सवार सिपाही विनोद कुमार मिश्रा घायल हो गया था। जिसे एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। ट्रक एक पान की गुमटी पर गिरी थी। दुकान बंद होने के कारण कोई हादसा नहीं हो सका था। लेकिन शनिवार की सुबह जब ट्रक को क्रेन से हटाया गया तो उसके नीचे 60 वर्षीय एक बृद्ध की लाश मिली। यह देख सभी हैरान हो गए। आशंका जताई गई कि वृद्घ की ट्रक के नीचे दबने से मौत हुई है। जिसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस की माने तो वह रात में गोमती के बाहर जाकर सो गया होगा जिससे ट्रक पलटने पर दब गया। मृतक का शव चील्ह थाने में तैनात एक होमगार्ड द्वारा कंबल में लपेट कर घसीटते हुये वाहन तक ले जाना लोगों में मानवीय संवेदना की कमी पर चर्चा का विषय बना रहा। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि शव को कंबल में लपेट लेकर उठाकर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed