फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   इलाज कराने जा रहे अधड़े की रास्ते में गिरकर मौत

इलाज कराने जा रहे अधड़े की रास्ते में गिरकर मौत

Sat, 13 Oct 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
इलाज कराने जा रहे अधड़े की रास्ते में गिरकर मौत

विज्ञापन




अहरौरा। कई दिनों से आ रहे बुखार का इलाज कराने जा रहा साइकिल सवार अधेड़ शनिवार शाम नगर के कसरहट्टी बाजार के पास लड़खड़ा कर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पास स्थित सीएचसी लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्षेत्र के खेमइपुर गांव निवासी दिनेश पुत्र बैजनाथ (50) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। शनिवार शाम खून का जांच कराने नगर के एक पैथॉलाजी सेंटर गए थे। दिनेश खून का जांच कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह नगर के कसरहट्टी बाजार पहुंचे, वह लड़खड़ा कर साइकिल से गिर पड़े। बेहोशी की हालत में उन्हें स्थानीय लोगों ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने इलाज करना शुरू किया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मृतक नगर में ही एक कपड़े की दुकान पर सिलाई का कार्य करता था। अधेड़ की मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन





बुखार का इलाज कराने जा रहे अधेड़ की हुई मौत


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed