{"_id":"59da7aa04f1c1bec538b6678","slug":"41507490464-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों को ग्रामीणों ने पीटकर किया अधमरा
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव के पास ग्रामीणों ने शनिवार की देर रात पूजा करके आ रहे तीन लोगों को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि वे इलाके में खसरा से हो रही मौत की निकासी करके आ रहे थे। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उनमें से दो घायलों को बीएचयू रेफर कर दिया।
इलाहाबाद जनपद के हड़िया बरूद निवासी तारकेश्वर नाथ तिवारी (30), अश्वनी शुक्ला (20) तथा वाराणसी के चोलापुर के बनकटी गांव के रविशंकर (60) शनिवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के अघौली गांव में एक व्यक्ति के यहां पूजा पाठ कराने गए थे। रात में लौटते समय अघौली गांव के पास ही ग्रामीणों ने तीनों गेरुआ पहने देखा तो पकड़ लिया और पीटने लगे। इससे पहले ही तीनों ग्रामीणों के सामने कोई सफाई दे पाते तब तक उन्हें पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों ने बीचबचाव करके उन्हें किसी तरह बचाया। उनको पीटने का कारण पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों देेहात कोतवाली के धौरुपुर गांव में एक महिला की खसरा से मौत हो गई। गांव के कुछ और लोग भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस बीमारी को समाप्त करने के लिए महिला के परिजनों द्वारा दूसरे गांव में निकासी निकालने का प्रयास पिछले दो सप्ताह से किया जा रहा है, लेकिन भरूहना, राजपुर, अघौली, अघवार, देवरी आमघाट, गांव के लोगों द्वारा रतजगा करने के कारण यह निकासी निकालने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।