फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वन विभाग के वाचर व महिला माली की हत्या कर जंगल में फेंका मिला शव

वन विभाग के वाचर व महिला माली की हत्या कर जंगल में फेंका मिला शव

Sat, 16 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग के वाचर व महिला माली की हत्या कर जंगल में फेंका मिला शव
विज्ञापन

ड्रमंडगंज, हलिया। दो दिन से लापता चल रहे वन विभाग के वाचर व महिला माली की हत्या कर शव को क्षेत्र के मटिहरा जंगल कंपार्ट नंबर तीन में फेंके दिया गया था। हत्या करने से पहले मौके पर मुर्गा और शराब की दावत हुई थी। हत्यारे इतने क्रूर थे कि मारकर वाचर का कलेजा तक निकाल लिया था। मौके पर पहुंचे दोनों परिवारों के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वाचर के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। शवों की पहचान
भटवारी गांव निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह (52) वन विभाग कंपार्ट नंबर तीन में वाचर पद तैनात था। इसी रेंज में मंगरदहा गांव निवासिनी धीराजी उर्फ नन्हकी देवी (50) पौधों की गोड़ाई व सिंचाई करने का काम करती थी। सुरेंद्र की ड्यूटी मटिहारी के जंगलों में पौधों की सुरक्षा करने के लिए लगाई गई थी। धीराजी भी इसी क्षेत्र में पौधों की गोड़ाई व निराई करती थी। 13 सितंबर को सुरेंद्र घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। सुबह दस बजे हलिया रेंज आफिस पहुुंचा। वहां अधिकारियों को ड़्यूटी पर जाने की बात बताते हुए साइकल लेकर निकल गया। दोपहर में सर्किट हाउस कर्मचारियों ने खाना खाने के लिए सुरेंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि उसका खाना दूसरे स्थान पर बन रहा है, वहीं खा कर आएगा। शाम तक घर पर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर फोन मिलाया लेकिन वह स्विच आफ था। रेंजर भास्कर पांडेय से 14 सितंबर की सुबह संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सुरेंद्र 13 सितंबर को रेंज आफिस आया था, इसके बाद नहीं आया है। परिवार वालों ने सुरेंद्र के साथ किसी अनहोनी होने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी और अपने स्तर पर भी खोजबीन करते रहे। सुरेंद्र का भतीजा संजय गांव के लोगों के साथ शुक्रवार की सुबह तलाश करते हुए मटिहरा के जंगल में पहुंचा तो उसकी साइकल मिली। कुछ दूरी पर पतीला मिला, जिसमें खाना बनाया गया था। उससे आगे बढ़ने पर पनियहवां नाला के पास सुरेंद्र और धीराजी का क्षत विक्षत शव दिखा। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी धारदार हथियार से सुरेंद्र की हत्या की गई है जबकि धीराजी के गले पर निशान देख कर अनुमान लगाया कि उसको गला दबाकर मारा गया है। परिवार के लोगों ने हलिया पुलिस को मामले से अवगत कराया। जानकारी होते ही एएसपी आपरेशन हफीजुर रहमान थानाध्यक्ष विनोद दूबे, क्राइम ब्रांच के यूपी सिंह के साथ पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेते हुए परिवार के लोगों से पूछताछ की। मृतक के भतीजे संजय सिंह की तहरीर पर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इनसेट
हलिया के मटिहरा जंगल में वन विभाग के वाचर व एक महिला की हत्या कर शव फेंकने की बात सामने आई है। परिवार के लोगों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा करने के निर्देश क्राइम ब्रांच व हलिया पुलिस को दिए गए हैं।-आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed