फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कार्रवाई की बजाय मामले को रफा दफा करने में जुटी पुलिस

कार्रवाई की बजाय मामले को रफा दफा करने में जुटी पुलिस

Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई की बजाय मामले को रफा दफा करने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में देरी से आने पर छात्र की पिटाई करने के मामले में पुलिस कार्रवाई करने की बजाय मामले को रफा दफा करने में जुटी है। भुक्तभोगी के पिता को थाने मे बैठाकर उस पर सुलह समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

जमालपुर निवासी तारीफ (13) स्वामीविवेकानंद कानवेंट स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। गुरुवार को विद्यालय देर से पहुंचने पर उसके प्रधानाचार्य ने कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी थी। जानकारी होने पर परिवार के लोग विद्यालय में हंगामा किया। प्रधानाचार्य के विरुद्ध थाने में तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। छात्र के पिता मजनूं का आरोप है कि पुलिस प्रधानाचार्य को पकड़ने के बावजूद छोड़ दिया। अब छात्र के पिता पर पुलिस समझौता करने का दबाव बना रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में प्रधानाचार्य ने कई बच्चों को पीटा है लेकिन कार्यवाही नहीं होने से हर बार बच जाता है। पिछले वर्ष पीटने से एक बच्चे की मौत हो गई थी लेकिन उसमें भी पुलिस का रवैया ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed