फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   युवकों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग

युवकों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग

Mon, 02 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
युवकों के बीच हुई मारपीट व  फायरिंग

विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे कट्टे से फायर होने व मारपीट में दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने गांव के सामने मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। बहरहाल तत्काल मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व गैपुरा चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय ने 15 मिनट में ही जाम हटवा दिया। घायल पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ धारा 307,323,504,506 की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी आशुतोष तिवारी पुत्र अशोक कुमार 18 वर्ष व सौम्य तिवारी पुत्र राजेश कुमार 17 वर्ष व निर्मल सिंह पुत्र शिव गंगा 20 वर्ष दुर्गा पूजा देख कर वापस घर जा रहे थे, कि विरोही गांव के तीन युवक पहुंचे और सड़क किनारे खड़े होकर गाली गुप्ता देते हुए कट्टा से फायर करने लगे। कट्टे के बट से सौम्य तिवारी 18 वर्ष व निर्मल सिंह 20 को मारकर घायल कर दिया।आरोपी घटना के बाद अपने गांव की ओर भाग गए। बताया जा रहा है कि विरोही गांव निवासी आशुतोष उर्फ दीपू व मोहित सिंह पुत्र कल्लन सिंह व अंशुमान सिंह से स्कूल में किसी बात को लेकर भटेवरा गांव निवासी आशुतोष व सौम्य से विवाद हुआ था। जिसको लेकर दोनो पक्षों के अभिभावकों के बीच शुक्रवार को बातचीत के दौरान समझौता भी हो गया था, लेकिन दोनों तरफ से मोबाइल पर हुई नोकझोंक के बाद रात में 11 बजे विरोही गांव के युवक भटेवरा में आकर बवाल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed