{"_id":"596d069e4f1c1bf44f8b4751","slug":"31500317342-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपया छुटटा नहीं लिया तो सौ नंबर को बुलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच रुपया छुटटा नहीं लिया तो सौ नंबर को बुलाया
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित एक मोबाइल फोन के दूकानदार द्वारा पांच रुपये का सिक्का नहीं लेने पर एक ग्राहक से विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर ग्राहक ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने उठा लाई। जहां ग्राहक ने दूकानदार के खिलाफ भारतीय मुद्रा नहीं लेने के आरोप में तहरीर दी।
सेमरी गांव निवासी धनराज की क्षेत्र के कलवारी गांव में मोबाइल फोन की दूकान है। जिसपर सोमवार को कलवारी गांव निवासी सहारा शर्मा टेलीनार कंपनी का पांच रुपये का छोटा रिचार्ज कूपन लेने पहुंचा। उसने दूकानदार से कूपन लेने के बाद उसका पिन कोड खरोंच कर अपने मोबाइल में डाल लिया। बैलेंस आने पर सहारा शर्मा पांच रुपये का सिक्का निकाल कर दूकानदार को देने लगा, लेकिन दूकानदार ने उसे यह कहते हुए लेने से इंकार कर दिया कि इस समय छुट्टा पैसा कोई नहीं ले रहा है, इसलिए वह भी नहीं लेगा। देना है तो उसे पांच रुपये का नोट लाकर दे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सराहा शर्मा ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस सराहा शर्मा व दूकानदार धनराज को थाने उठा ले गई, जहां सहारा ने धनराज के खिलाफ पैसा नहीं लेने की थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन