{"_id":"5c7ad1d8bdec22738a475b14","slug":"21551552984-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीया महिला ने दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। महिला का आरोप है कि क्षेत्र के दो व्यक्ति गुरुवार की रात मेरे घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हलिया थाने में दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि गुरुवार की रात मुझे घर में अकेले देखकर गांव के ही दो व्यक्ति रात करीब 11 बजे घर में घुस आए और मेरे साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर सास मौके पर आई तो उन्हें भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भाग गए। दूसरे दिन शुक्रवार की रात को एक बार फिर वहीं दोनों आरोपी घर में आए और सास को धमकाने लगे कि यदि थाने में मुकदमा लिखाया तो उसे जान से मार कर गायब कर देंगे। सहमी हुई महिला ने शनिवार को हलिया थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हलिया छोटक यादव ने बताया कि महिला का प्रार्थनापत्र मिला है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।