फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिला के साथ छिनैती करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ छिनैती करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ छिनैती करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मिर्जापुर। पड़री थानाध्यक्ष ने देवरी गांव के पास शनिवर की रात महिला से छिनैती करने वाले एक आरोपी को घटना स्थल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी के पास से छितैनी की गई सोने का चेन व मंगलसूत्र तथा 1500 रुपये की नकदी बरामद हुई। उले जेल भेज दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी सदर बृजेश त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में रविवार को मीडिया को बताया कि जमालपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी अंशुमान सिंह अपनी माता शीला देवी व बहन अल्का के साथ शनिवार की शाम घर जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार चार युवक पहुंचे और उसे रोक लिया। अंशुमान को मारपीट कर उसकी मां और बहन के गले से चेन व मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पड़री थानाध्यक्ष यूपी सिंह उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, प्रवीन कुमार उनकी तलाश में जुट गए। संदिग्ध लगने वाले दो बाइक पर सवार चार युवकों को रोककर पूछताछ की। पीड़ितों नेे उनकी पहचान छिनैती करने वालों के रूप में की। इसी बीच पुलिस को तीन आरोपी चकमा देकर भाग निकले जबकि रितेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक के पास से छीना गया सोने का चेन व मंगलसूत्र तथा 15 सौ रुपया बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि चारों युवक इंटर के छात्र हैं। इसमें रितेश इलाहाबाद में पढ़ता है। पूछताछ में रितेश ने बताया कि उन लोगों ने कोई छिनैती नहीं की है। उनकी बाइक अंशुमान के बाइक से टकरा गई थी। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed