फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दिन दहाड़े मंडलीय चिकित्सालय परिसर से सामान किया जा रहा है चोरी

दिन दहाड़े मंडलीय चिकित्सालय परिसर से सामान किया जा रहा है चोरी

Tue, 13 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े मंडलीय चिकित्सालय परिसर से सामान किया जा रहा है चोरी
विज्ञापन

मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय के पीछे से निर्माणाधीन अस्पताल के सामान को रविवार की दोपहर दिन दहाड़े चुरा कर ले जा रहे चोरों को राजकीय निर्माण निगम के चौकीदार ने पकड़ लिया। फिर भी चोर सामान को ले जाने लगे। कहा कि इसे स्टोर में रखना है। चोरों द्वारा जबरन सामान ले जाने का प्रयास करने के बावजूद चौकीदार ने ले जाने नहीं दिया। पुलिस को सूचना देने की बात कही तो आरोपी वहां से सामान उतार कर गाड़ी लेकर भाग निकले। मामले की जानकारी होने पर निगम के जेई ने शहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

रविवार की दोपहर कुछ लोग एक टाटा मैजिक लेकर चिकित्सालय परिसर के पीछे पहुंचे और निर्माणाधीन अस्पताल का रखा खिड़की, दरवाजा, समेत अन्य सामान गाड़ी में लदवा लिया। इसके बाद पीछे के रास्ते से जाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय निर्माण निगम का चपरासी राजेश कुमार निवासी भटौली पहुंचा और गाड़ी को रोक लिया। कहा कि वाहन में लादे गए सामान कहां ले जाए जा रहे हैं और किसके आदेश से ले जाया जा रहा है। इस पर वाहन सवारों ने बताया कि अस्पताल के एक लिपिक व एक ठेकेदार ने सामान को स्टोर में ले जाने के लिए कहा है। ये सामान वहीं ले जाया जा रहा है। इसपर चौकीदार ने कहा कि सामानों को ले जाने का आदेश उसके किसी अधिकारी ने नहीं दिया है। इसलिए पहले उसके अधिकारियों से बात कराए तभी वह सामान ले जाने देगा। अन्यथा पुलिस को अवगत करा देगा। पुलिस की बात सुनते ही वाहन सवार सारे सामान को वहीं उतार कर फरार हो गए। बता कि मंडलीय चिकित्सालय में चिकित्सालय के एक कर्मचारी व कुछ अन्य लोगों की मिलीभगत से इन दिनों सामानों को स्टोर में रखने के नाम पर आए दिन गायब किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो अब तक लाखों रुपये मूल्य का सामान गायब हो चुका है।
विज्ञापन

इनसेट
मंडलीय चिकित्सालय परिसर से लगातार सामान गायब होने की सूचना मिल रही है। मामले से शासन व जिलाधिकारी को अवगत करा कर इसकी जांच कराने की मांग की जाएगी।
डा. विधु गुप्ता
मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed