फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोरों ने मोबाइल की दुकान को खंगाला

चोरों ने मोबाइल की दुकान को खंगाला

Mon, 04 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने मोबाइल की दुकान को खंगाला
जमालपुर। शनिवार की रात चोरों ने पुलिस पिकेट के सटे मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। मठना चट्टी पर गांव निवासी श्रवण कुमार ने अनीता इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन के नाम से दुकान खोल रखी है। रोज की तरह दुकानदार शनिवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंदकर सोने चला गया। देर रात चोरों ने दुकान के पीछे से मकान में सेंध लगाकर घुस गए और दुकान में रखे 25 मोबाइल सेट, एक होम थिएटर, एक लैपटॉप, 10 मेमोरी कार्ड, एक हार्ड डिस्क सहित दुकान के काउंटर में रखे एक लाख रुपये नगद चुरा लिए। दुकानदार श्रवण ने बताया कि दुकान में चोरी की जानकारी रविवार की सुबह हुई जब सुबह दुकान खोला तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक हो गया। दुकानदार ने करीब दो लाख रुपये मूल्य के सामान और एक लाख रुपए नगद की चोरी होने की तहरीर थाने में देकर न्याय की गुहार लगाई है। इससे पूर्व मठना चट्टी पर ही चोर एक कपड़े की दुकान से 40 एलीडी बल्ब, एक प्लाईवुड की दुकान से 15 हजार रुपए नगद ओर एक गुमटी से हजारों रुपए मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिए थे। एक सप्ताह के भीतर लगातार चौथी घटना होने से दुकानदारों में दहशत का माहौल दिख रहा है। पुलिस की निष्क्रियता से क्षेत्र में चोरी और लूट की घटना में तेजी से इजाफा हुआ है। पुलिस मामले का खुलासा करने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डाल दे रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed