फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दो पक्षों में चटकी लाठियां और चले धारदार हथियार, सात घायल

दो पक्षों में चटकी लाठियां और चले धारदार हथियार, सात घायल

Tue, 26 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चटकी लाठियां और चले धारदार हथियार, सात घायल
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा गांव में पुरानी रंजिश और पानी के विवाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी- डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पड़ोसियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों पक्षो से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मारपीट समेत अन्य आरोप में मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। स्थानीय चौकी क्षेत्र के ददरा गांव में सोमवार को तड़के महेश और कल्लू के बीच नाली में पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर एक दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। धारदार हथियारों से भी एक दूसरे पर हमला किया गया। इसमें एक पक्ष से सुशीला देवी (40) पत्नी महेंद्र यादव, रामकेश यादव (45) पुत्र छोटे यादव, अमित यादव (18) पुत्र महेंद्र यादव तथा दूसरे पक्ष से कल्लू यादव (45) पुत्र भाई लाल यादव, सुनील यादव (24) पुत्र कल्लू यादव, सुरेंद्र यादव (20) पुत्र कल्लू यादव, डन्डू यादव (18) पुत्र कल्लू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच- बचाव करके मामला शांत कराया। पड़ोसियो की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए मंडलिय चिकित्सालय रेफर कर दिया। इसमें महिला सुशीला देवी की हालत गंभीर बताई जा रहे है। दोनों पक्षों की तरफ से मड़िहान थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed