फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गैगरेंप के चारों आरोपी गिरफ्तार

गैगरेंप के चारों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
गैगरेंप के चारों आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर। पंद्रह वर्षीय किशोरी के साथ दो दिन पूर्व गैंगरेप करने वाले चार आरोपियों को राजगढ़ एवं मड़िहान पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने पुलिस लाइन में मीडिया को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने मड़िहान थाने में तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय किशोरी 15 जुलाई की शाम को शौच के लिए गई थी। इसी बीच पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठे बंशी निवासी नदिहार, बाबा संदीप सोनकर निवासी राजगढ़ तथा दो अज्ञात व्यक्ति उसका मुंह दबाकर सिवान में ले जाकर दुराचार किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्घ दुुराचार, पाक्सो एक्ट, गाली गलौज, जबरन उठा ले जाना समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि बंशी, संदीप के अलावा घटना में रोशन सोनकर निवासी राजगढ़, विजय शंकर केशरी निवासी राजगढ़ मड़िहान भी शामिल थे। गुरुवार को पता चला कि गैंगरेप के आरोपी मड़िहान के पचोखरा गांव के पास कहीं भागने के लिए खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मड़िहान निरीक्षक विजय शंकर पटेल, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव फोर्स के साथ पहुंचे और चारों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोरी को सिवान में ले जाकर दुराचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed