{"_id":"597cd8894f1c1b991d8b479f","slug":"201501354121-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलन में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेलन में डूबे युवक का शव मिला
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया। बेलन नदी में नहाते समय पानी की तेज धारा में बह कर लापता किशोर का शव शनिवार की शाम चार बजे नौगवा गांव के सामने मिल गया। नदी में उतराया शव पहले चरवाहों ने देखा तो गांव वालों को सूचना दी । जानकारी होते ही शव को देखने के लिए नौगवा गांव के लोग नदी के किनारे इकट्ठा हो गए । तब तक लापता किशोर का बड़ा भाई भी खोजते हुए वहां पहुंच गया । उसने मौके पर पहुंच कर शव को देखा तो पहचानते हुए बताया कि यह शव उसके छोटे भाई रोहित का ही है । इसके बाद सूचना मिलते ही हलिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । उधर सूचना मिलते ही गढवा गांव से उसके अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए । रोहित के शव के पास पहुंचते ही उसके परिजन शव से लिपट कर रोने विलखने लगे । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया । बता दें कि गढवा गांव निवासी लालचंद कहार का 16 वर्षीय पुत्र रोहित गुरुवार को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे गांव के सामने बेलन नदी में नहाते समय पानी की तेज धारा में बह कर लापता हो गया था ।