फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   साइकिल सवार से 20 हजार रुपये लेकर हुए फरार

साइकिल सवार से 20 हजार रुपये लेकर हुए फरार

Fri, 28 Jul 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार से 20 हजार रुपये लेकर हुए फरार
अदलहाट। थाना क्षेत्र के अदलहाट-कैलहट मार्ग पर स्थित मुसेपुर गांव के सामने बाइक सवार तीन युवक साइकल सवार एक व्यक्ति के हैंडिल में रखे झोले सहित 20 हजार रुपया लेकर भाग निकले। थाना क्षेत्र के बासुपुर गांव निवासी विक्रमा सिंह दिन में एक बजे अदलहाट स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से अपने खाता से 20 हजार रुपये निकाल कर अपनी साइकल के हैंडिल में रुपये सहित झोले को रख कर घर जाने लगा कि बैंक से ही घात लगाए युवक उसके साइकल के पिछले पहिए में गंदा कपड़ा फंसा दिए। साइकिल सवार ज्यों ही मुसेपुर गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से तीनों बाइक सवार पहुंच कर बोले कि चाचा तुम्हारे पिछले पहिये में कपड़ा लिपटा है। साइकल सवार उतर कर पहिये से कपड़ा निकालने लगा तभी बाइक सवार झोला लेकर भाग गए। भुक्त भोगी ने अदलहाट थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed