{"_id":"5946c3c44f1c1bca5f8b477a","slug":"201497809860-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराई टवेरा, वार्ड ब्याय समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिया से टकराई टवेरा, वार्ड ब्याय समेत पांच घायल
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। इलाहाबाद से मिर्जापुर परिवार के साथ विंध्याचल में दर्शन पूजन व घूमने आए एक स्वास्थ्य कर्मी की गाड़ी देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा के पास पुलिस से टकरा गई। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
बलिया जनपद के मनियर पुर गांव निवासी शिवकुमार इलाहाबाद जनपद के नैनी इलाके में ईएआई चिकित्सालय में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात है। रविवार की सुबह वह नैनी से एक टवेरा बुक कर अपने बेटे, बहू व बेटी समेत पांच लोगों के साथ विंध्याचल दर्शन पूजन करने के लिए घर से निकले। सुबह करीब दस बजे वह लोग विंध्याचल में मां विध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी बंधा व खड़ंजा घूमने चले गए। लौटते समय दोपहर करीब डेढ़ बजे चालक गाड़ी की गति तेज होने के चलते उसको नियंत्रित नहीं कर पाया और सड़क किनारे स्थित एक पुलिया में जा भिड़ा। जिसमें शिव पांडेय 52 वर्ष, उसकी पत्नी सावित्री 37 वर्ष, उनका बेटा मनोज मिश्रा 35 वर्ष, बहू ममता 30 वर्ष, बेटा हर्ष 20 वर्ष, हिमांशु 15 वर्ष, घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने गेस कटर से गाड़ी को काट कर सभी को बाहर निकाला और आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों ने बताया कि चालक काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। जिसके चलते घटना हुई। घटना के बाद वह गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन