{"_id":"5c953325bdec22142047458f","slug":"191553281829-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकेतक बोर्ड से टकराकर युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहौरा गांव में गुरुवार को होली खेलने के बाद दूसरे गांव से आये दोस्त को उसके घर पहुंचाने जा रहे युवक की बाइक सड़क पर लगे मार्ग संकेतक बोर्ड के पोल से टकरा गयी। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गये। बेहतर इलाज के लिए परिजन ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे का दवा इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सुभाष प्रजापति (22)पुत्र सदानंद निवासी लहौरा के साथ पास के ही बरगवा गांव का उसका एक दोस्त होली खेलने के लिए उसके घर आया था। होली खेलने के बाद सुभाष अपने दोस्त को बाइक पर बैठाकर बरगवां गांव उसके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। अपराह्न लगभग दो बजे जैसे ही वह गांव से बाहर निकला कि उसी उसी समय ककरहिया मोड़ पर लगे मार्ग संकेतक बोर्ड के पोल से बाइक जा टकराई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उसे घायलावस्था में बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही सुभाष की मौत हो गयी। जबकि उसके दोस्त बरगवां निवासी अरूण (20)पुत्र लालजी का दवा इलाज चल रहा है। युवक के मौत की खबर जैसे ही गांव में लगी गांव में जो खुशी का माहौल गम में बदल गया। बताया जाता है कि मृतक युवक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था और पांच बहनों में सबसे छोटा था बहनों की शादी हो चुकी है। युवक डगमगपुर स्थित किसी क्रेशर प्लांट में काम करता था। देर रात परिजनों ने युवक का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।