{"_id":"5aa4235d4f1c1ba2758b4bda","slug":"191520706397-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान में आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना की दुकान में आग, लाखों की क्षति
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के थानी पट्टी गांव स्थित किराना की दुकान में शुक्रवार की रात अबूझ हाल में आग लग गई। इस घटना में नकद समेत लगभग सात लाख का सामान नष्ट हो गया। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके।
थानी पट्टी गांव निवासी प्रमोद कुमार साव ने मकान के दूसरे भाग में किराना की बड़ी दुकान खोली है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात नौ बजे प्रमोद ने दुकान बंद करके घर सोने चला गया। शनिवार की भोर में उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब पड़ी तो देखा दुकान से धुआं व आग की लपटें उठ रहीं है। ग्रामीण शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकानदार के अनुसार 45 हजार रुपये, घी, तेल, चीनी, रिफाइंड, गुड़, साबुन समेत अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया। आगजनी की घटना में लगभग सात लाख रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।