फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भू माफिया को भेजा जेल

भू माफिया को भेजा जेल

Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भू माफिया को भेजा जेल
अहरौरा। अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार की सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम चार लोगों के खिलाफ एंटी भू माफिया के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर अवैध रूप से जमीन कब्जा करने के आरोप में खोराडीह निवासी चार लोगों के विरुद्ध एंटी भू माफिया का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही सभी आरोपी जवाहिर के पुत्र राम वृक्ष, श्याम बिहारी, हरिनंदन और शिव मुनि फरार चल रहे थे। शनिवार की सुबह खोराडिह स्थित पुलिया के पास से राम वृक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्यमंत्री के जनशिकायत पोर्टल पर पीड़ित सियाराम ने निजी काश्त की जमीन को गांव के ही भू माफिया द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed