फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दंपति की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से हुई थी

दंपति की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से हुई थी

Thu, 09 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दंपति की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से हुई थी
मिर्जापुर। मड़िहान के गढ़वा जंगल में गत दिनों पेड़ से लटकते हुए दंपती की मौत फांसी लगाने से हुई थी। इसका खुलासा दोनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती ने खुद फांसी लगा कर आत्महत्या की या फिर उसने किसी ने फंदे पर लटकाया है।
विज्ञापन

मड़िहान पुलिस के अनुसार शीतलगढ़ गांव निवासी मिटठू तथा उसकी पत्नी उषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। हालांकि पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की। आत्महत्या ही करना था तो दोनों ने एक ही स्थान पर क्यों नहीं किया। जंगल शुरू होते ही पत्नी तो उससे आधा किलोमीटर दूर बीच जंगल में जाकर पति ने क्यों फांसी लगाई। आत्महत्या करने की कोई तो वजह रही होगी।
विज्ञापन

बता दें कि तीन नवंबर शुक्रवार को शीतलगढ़ गांव निवासी मिटठू अपनी पत्नी उषा को लेकर पड़ोस के एक गांव में रहने वाले ओझा से मिलने के लिए निकला था। इसके बाद लापता हो गया। दो दिनों तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। सोमवार की सुबह पता चला कि गढ़वां जंगल में दोनों का शव पेड़ में बंधे फांसी के फंदे से लटक रहे हैं। जानकारी होते ही परिवार के लोगों पहुंचे और उनका शव देखते ही भौचक्के रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed