फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आबकारी का शराब के अडडो पर औचक छापा

आबकारी का शराब के अडडो पर औचक छापा

Thu, 09 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
आबकारी का शराब के अडडो पर औचक छापा
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पूरे जिले में अवैध शराब के विरुद्घ इन दिनों अभियान चलाया गया है। इसके तहत गुरूवार को जिला आबकारी अधिकारी नीरज दूबे के नेतृत्व में दो टीमों ने देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर और हनुमान पड़रा में बनाए जा रहे अवैध शराब के अड्डों औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान जमीन में छिपा कर रखे गए 15 सौ किलोग्राम लहन बरामद कर नष्ट कराया गया। मौके से 160 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्घ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी नीरज दूबे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि नगर निकाय चुनाव में शराब सप्लाई के लिए देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर एवं हनुमान पड़रा में कुछ लोगों द्वारा भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाई जा रही है। जानकारी होते ही निरीक्षक प्रेम चंद्र और कनीज फातिमा के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। गुरुवार की भोर पांच बजे टीम दोनों गांवों में औचक छापा मारा। इस दौरान कई स्थानों पर जमीन में छिपा कर रखे गए करीब पांच से डिब्बे से 15 सौ किलोग्राम लहन बरामद किया गया। जिसके मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं तीन लोगों को 160 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। कहा कि अगर कभी किसी ने अवैध तरीके से शराब बनाने का प्रयास किया तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed