फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रैक्टर आटो की टक्कर में एक की मौत पांच घायल

ट्रैक्टर आटो की टक्कर में एक की मौत पांच घायल

Wed, 27 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर आटो की टक्कर में एक की मौत पांच घायल
विज्ञापन

पड़री। दाढ़ीरोड-पड़री मार्ग पर गढ़वई गांव के पास मंगलवार की शाम सात बजे ट्रैक्टर आटो की आमने सामने टक्कर में आटो पलट जाने से एक हलवाई की मौत हो गई जबकि उसके साथ मौजूद तीन महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को पीएचसी पड़री भेजवाया। हालत बिगड़ने पर दो जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि तीन महिलाओं को वहीं पर इलाज के लिए रोक लिया।

पड़री बाजार निवासी दिनेश उर्फ पिंटू अग्रहरी 36 वर्ष पुत्र नारायण अग्रहरी शादी व्याह में खाना बनाने का कार्य करता था । दिनेश मंगलवार को अपने साथियों के साथ आटो से मड़िहान थाना क्षेत्र के बैरहवा गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां गृह प्रवेश में खाना बनाने गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम करीब पांच बजे सभी आटो से पड़री आ रहे थे। लगभग सात बजे जैसे ही आटो पड़री थाना क्षेत्र के गढ़वाई गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने आटो में टक्कर मार दिया। जिससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दिनेश 36 वर्ष, अंतिम 20 वर्ष पुत्र सुभाष अग्रहरी निवासी पड़री, छोटू 16 वर्ष पुत्र रामधनी निवासी पचोखरा, उर्मिला 40 वर्ष, कबूतरा 48 वर्ष, चमेला देवी 42 वर्ष निवासिनी चंडिका पड़री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने पीएचसी पड़री पहुंचाया। वहां दिनेश को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed