फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पेंडाल क्लीप चोरी की पुलिस ने शुरू की जांच

पेंडाल क्लीप चोरी की पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 13 Mar 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
पेंडाल क्लीप चोरी की पुलिस ने शुरू की जांच
मिर्जापुर। विंध्याचल रेलवे स्टेशन से पहले चोरों द्वारा अप लाइन से चोरी हुए किए 47 पेंडाल क्लिप के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विंध्याचल आरपीएफ चौकी प्रभारी अतुल कुमार एवं इलाहाबाद की आरपीएफ की सीबीआई टीम ने डाग क्वायड के साथ घटना स्थल पर पहुुंचकर छानबीन की। पता लगाने की कोशिश की यह घटना चोरी की है कि या किसी और मकसद से किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि विध्याचल रेलवे स्टेशन से पहले किलोमीटर नंबर 741 के पास से रेलवे लाइन में लगे 47 पेंडाल क्लीप को चोर खोलकर उठा ले गए थे। रात भी घटना की किसी को जानकारी नहीं हुई। जिससे ट्रेने इसी जर्जर पटरी से गुजरती रही। सुबह कीमैन अरुण कुमार ने पेट्रोलिंग के समय रेलवे ट्रैक से भारी मात्रा में पेंडाल क्लीप गायब देखकर हैरान हो गया था। उसने तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया था। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने अप लाइन पर आ रही चंबल एक्सप्रेस को सौ मीटर पहले ही रोककर पेंडाल क्लीप को लगवाने के करीब एक घंटे बाद ट्रेन को आगे रवाना किया। मामले की जानकारी होने पर आरपीएफ कंपनी कंमांडर सत्येंद्र यादव, विंध्याचल चौकी प्रभारी अतुल कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन की। इसके साथ ही इलाहबाद की टीम भी डाग क्वायड के साथ पहुंची और छानबीन की। आरपीएफ कंपनी कंमांडर की माने तो मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed