फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चौथी महिला ने भी तोड़ा दम

चौथी महिला ने भी तोड़ा दम

Wed, 13 Mar 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
चौथी महिला ने भी तोड़ा दम
लालगंज। थाना क्षेत्र के खैरा भभुता गांव में सोमवार को हुई ट्रैक्टर टाली दुर्घटना में चकपैसठ गांव की एक और महिला की मौत होने से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। दुर्घटना में घायल 30 लोगों को लालगंज सीएचसी, जिला चिकित्सालय समेत कुछ निजी चिकित्सालय में चल रहा है। इसमें से कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही गांव में चार लोगों की मौत होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। सभी हादसे पर विलाप करते नजर आए।
विज्ञापन

क्षेत्र के खैरा भभुता गांव में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे के दौरान एक ही गांव चकपैसठ के चार लोगों की मौत होने से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। गांव में एक भी पुरुष नहीं दिखा। केवल बच्चे और महिलाएं पथराई आंखों से गांव में आने जाने वाले लोगों को निहार रही थी। पूरे चकपैसठ गांव में घर के बाहर कोई नहीं दिखाई दिया। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। गमगीन वातावरण का असर आसपास के गांव में भी देखने को मिला। तीन मौत दुर्घटना स्थल पर होने के बाद चौथी मौत मीरा (35) पत्नी कामेश्वर मौर्या निवासी चकपैसठ की सोमवार की रात जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। बता दें कि सोमवार को हुई दुर्घटना के दौरान देवंती (50) पत्नी राजाराम, रिंकू (30) पत्नी सुचितानंद तथा रिंकू के डेढ़ वर्षीय बेटे आयुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 30 लोग घायल हो गए थे। इतनी बड़ी घटना से गांव ही नहीं आसपास के गांवों में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed