फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सामुहिक दुष्कर्म व हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सामुहिक दुष्कर्म व हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 May 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सामुहिक दुष्कर्म व हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। मुखबिर की सूचना मिलने पर हलिया पुलिस ने क्षेत्र के रतेह चौराहे के पास बुधवार को एक किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन लोगों पर 22 अप्रैल को एक 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुराचार कर उसकी हत्या करके उसके शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का मामला दर्ज था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर करने पर सीएम ने आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पीड़िता की परिजनों की तहरीर पर गांव के आलोक राय को नामजद कर दो अन्य अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, पाक्सो एक्ट तथा साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। बुधवार को हलिया थाना प्रभारी प्रवीण सिंह को मुखबिरों से सूचना मिली कि हत्यारोपी आलोक राय कहीं भागने की फिराक में क्षेत्र के रतेह चौराहे पर खड़ा होकर वाहन की तलाश कर रहा है। इस पर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह फोर्स के साथ वहां मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ दूर है। जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed