फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आईजी ने पुलिस लाइन, आफिस का किया निरीक्षण

आईजी ने पुलिस लाइन, आफिस का किया निरीक्षण

Thu, 29 Mar 2018 11:35 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
आईजी ने पुलिस लाइन, आफिस का किया निरीक्षण
मिर्जापुर। डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र विजय सिंह मीना ने ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन,पुलिस कार्यालय,थाना चील्ह व थाना लालगंज का गुरूवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, मेस, बैरक, बार्बर शाप, कैंटीन, जिम सेंटर, योगा सेंटर, आदेश कक्ष, वर्दी स्टोर, कैश कार्यालय, अतिथि गृह का निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण के क्रम उन्होंने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनपद के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की परेड का निरीक्षण किया । इस दौरान बलवा ड्रिल व अत्याधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास किया गया। आई जी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने मनोरंजन कक्ष में आयोजित सैनिक सम्मेलन में अधिकारी, कर्मचारियों की समस्यायें सुनीं तथा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों की मीटिंग कर जनपद की कानून-व्यवस्था का जायजा लिया तथा जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस कार्यालय का का भी निरीक्षण किया, जहां आंकिक शाखा, पत्र व्यवहार शाखा, आईजीआरएस सेल, सीएमएस सेल, जन शिकायत प्रकोष्ठ, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, नारकोटिक्स सेल, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, डीसीआरबी को देखा। चील्ह और लालगंज थानों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed